
सहारा न्यूज टुडे/दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह के निर्देश के क्रम में निदेशक प्रसार डॉक्टर आर के यादव ने कृषि विज्ञान केंद्र इटावा,फिरोजाबाद,मैनपुरी, अलीगढ़,कासगंज,फर्रुखाबाद एवं कन्नौज के कृषि विज्ञान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति देखने के अलावा केन्द्रों पर लगी प्रदर्शन इकाइयों की बिंदुवार हकीकत देखी। इस दौरान उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कृषि वैज्ञानिकों से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में पूरी तत्परता बरतने पर जोर दिया। निदेशक प्रसार ने सभी केन्द्रों के अभिलेखों की जांच की और उपस्थिति रजिस्टर मंगाकर वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों की हाजिरी भी देखी। इसके बाद केन्द्रों पर लगी प्रदर्शन इकाइयों वर्मी कंपोस्ट, मधुमक्खी पालन, अजोला,नर्सरी, क्रॉप कैफेटेरिया, नाडेप कंपोस्ट, नेपियर घास एवं प्रक्षेत्र पर लगी फसलों को देखा। इस दौरान निदेशक प्रसार ने सभी प्रभारी /अध्यक्षों को प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों को निर्देशित किया कि जनपद में ऐसी कार्य योजना बनाकर कार्य किया जाए जिससे किसानों की आय बढ़े। इस हेतु कृषि वैज्ञानिक पूरी तत्परता दिखाएं। जिससे सार्थक परिणाम सामने आ सके।