सहारा न्यूज टुडे/संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, दलीप नगर द्वारा अनुसूचित जाति उपयोजना अंतर्गत 30 महिलाओं को पावदान सहित सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ0 आनंद सिंह जी रहे जबकि निदेशक प्रसार डॉ0 आर. के. यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति रहे। केन्द्र के प्रभारी डॉ0 अजय कुमार सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया। प्रभारी ने बताया कि लाभार्थियों का चयन करते समय ध्यान रखा गया कि वे सिलाई में प्रशिक्षित हों, 30 लाभार्थी में तीन महिलाएं अंशु, रीता, सलोनी आई. टी.आई. प्रशिक्षित है। जबकि अन्य महिलाएं भी प्रमाणित संस्थाओं से प्रशिक्षित है। कुलपति ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा विविध पृष्ठभूमि की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सिलाई मशीन प्रदान की जा रही है। जो अब सिलाई मशीन की मदद से वे घर पर ही अपना उद्यम शुरू कर सकती हैं। इसके द्वारा न सिर्फ सिलाई कौशल प्राप्त होगा बल्कि आर्थिक स्वतंत्रता को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में बिहारी पुरवा, सहतावान पुरवा, गणेशपुर, फंदा, सरवनखेडा इत्यादि की 30 से महिलाओं को सिलाई मशीन मय पावदान के दी गयी। कार्यक्रम में केंद्र के वैज्ञानिक डॉ0 मिथिलेश वर्मा, डॉ0 निमिषा अवस्थी, डॉ0 राजेश राय, डॉ0 खलील खान, डॉ0 अरुण कुमार सिंह, डॉ0 शशिकांत इत्यादि उपस्थित रहे।