सहारा न्यूज टुडे/संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर। छावनी पुलिस ने शुक्रवार को गोलाघाट गंगा के किनारे जुआं खेलने वाले छह लोगों को दबोच लिया। पुलिस को इनके पास से रुपये और ताश के 52 पत्ते भी मिले। थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि शुक्रवार को गोलाघाट गंगा किनारे सब्जी के बाडे के पास कुछ लोगों की भीड़ लगी हुई थी। पुलिस ने मौके पर जा कर देखा तो वह लोग भागने लगे। पुलिस ने दौड़कर छह लोगों को पकड़ लिया। पुलिस को मौके से नगदी और 52 पत्ते मिले। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सागर नई बस्ती गोलाघाट, नवीन कुमार हरवंश मोहाल, अम्बर निषाद गोलाघाट, राहुल कुमार गोलाघाट, इस्लाम गोलाघाट, तुषार गोलाघाट निवासी को गिरफ्तार किया।