सहारा न्यूज टुडे/संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
उत्तर भारत का पहला भूल-भुलैया मेज पार्क कानपुर में
कानपुर। कानपुर नगर निगम के नगर आयुक्त श्री शिवशरणप्पा जी0 एन0 के निर्देश पर उत्तर भारत का पहला भूल भुलैया मेज पार्क कानपुर शहर के रूमा स्थित चारागाह की 12.30 एकड़ की जमीन पर 172000 पौधों को लगाकर कानपुर नगर निगम द्वारा तैयार किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में नगर आयुक्त श्री शिवशरणप्पा जी0 एन0 द्वारा आज रूमा स्थित मेज पार्क का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय उद्यान अधीक्षक डॉक्टर वी के सिंह, अवर अभियन्ता श्री बालेद्र प्रताप सिंह, मेसर्स त्रिमूर्ति एंटरप्राइजेज के सुभाष त्रिपाठी सम्बन्धित ठेकेदार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। नगर आयुक्त द्वारा मेज पार्क के मानचित्र को भी देखा गया। नगर आयुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि शहर के प्रदूषण स्तर को नियंत्रित करने एवं शहरवासियों को एक फन पार्क प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित किया जा रहा हैं। भूलभलैया मेज पार्क शहरवासियों के लिए एक सौगात होगा। तैयार हो रहे पार्क में 36 प्रजातियों के पौधे लगाए जा रहे हैं, साथ ही साथ बच्चों के खेलने हेतु एक लैंडस्केप कर स्थल को सुन्दरीकृत करते हुए विकसित किया जा रहा है। आम नागरिक स्वस्थ वातावरण में जंगल के अंदर मॉर्निंग/इवनिंग वॉक करते हुए स्वस्थ पर्यावरण का लाभ उठा सकते हैं।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने उद्यान अधीक्ष को बन रहे पार्क के कार्यों में तेजी लाने के साथ अन्य दिशा निर्देश भी प्रदान किए। साथ ही भूल भुलैया मेज पार्क में आधुनिक सुविधाओं को प्रदान किए जाने के संबंध में भी विचार विमर्श करते हुए आवश्यक निर्देश उद्यान अधीक्षक को प्रदान किए गए हैं।