
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर में चल रहा है उसका उपचार
कानपुर देहात। बरौर थाना क्षेत्र के अनन्तापुर गांव में बरात में गया युवक अचानक वहां से गायब हो गया।परिजनों ने उसकी तलाश की तो वह छतेनी के पास आम के पेड़ पर अंगोछे से लटका मिला। जिसका उपचार कानपुर में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार बरौर थाना क्षेत्र के अनन्तापुर गांव निवासी सत्य प्रकाश ने बताया कि गांव में बरात आई थी। उसमें गांव का ही विकास उर्फ चुल्ली भी शामिल होने आया था और वहीं से अचानक गायब हो गया।परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका पता न चलने पर बरौर थाने में इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने भी उसकी तलाश शुरू की। शुक्रवार को वह देवीपुर के पास गांव के आटो चालक रामकुमार को दिखाई दिया था तब आटो चालक ने उसे आटो पर बिठाया और इसकी सूचना उसके चचेरे भाइयों सत्य प्रकाश व भोला को दी। इस पर डोभा गांव के पास वह आटो से कूंदकर भाग खडा हुआ और छतेनी गांव के पास आम के पेड़ पर अंगोछे से फांसी लगा ली। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर पहले निजी अस्पताल ले गए। लेकिन उपचार न मिलने पर वहां से कानपुर हैलेट ले गएं। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। बरौर एसओ ने बताया कि परिजनों की सूचना पर उसकी तलाश की जा रही थी।