
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर। जेके कॉलोनी चौराहे के पास फ्लाईओवर के नीचे लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त ओमपुरवा निवासी आई एस दयाल के बेटे 37 वर्षीय जोसफ दयाल के रूप में की। परिजनों ने बताया जोसफ शराब का लती था और घर में मारपीट करता था। इस कारण से करीब एक साल पहले उसे घर से निकाल दिया गया था। वह फ्लाईओवर के नीचे रहकर भीख मांगता था। बताया गया कि जोसफ का भाई डेनियल उसे रोज खाना देने आता था। मंगलवार दोपहर को खाना देने के बाद डेनियल चला गया। शाम को उसका शव पड़ा मिला। जोसफ के मुंह से खून भी बह रहा था। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वही परिजनों ने किसी प्रकार का आरोप नही लगाया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।