
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के भैथाना गांव में एक युवक ने बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर छत के कुंडे के सहारे फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की। वहीं मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए।
जानकारी के अनुसार सरवनखेड़ा ब्लाक के भैथाना गांव निवासी हिमांशु उर्फ जिग्नेश पुत्र दशरथ सिंह 21 वर्ष ने पांच माह पहले प्रेम विवाह किया था। किसी बात को लेकर पांच दिन पहले पत्नी अंजली से आपसी विवाद हो गया था। उसके बाद पत्नी घर से अपने किसी रिश्तेदार के यहां चली गई थी जिसके बाद से वह तनाव में था। बुधवार की रात उसने घर के अंदर कमरे की छत में कुंड के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।गुरुवार सुबह उसका शव फांसी पर लटका देख उसके घर में कोहराम मच गया। इकलौता बेटे की मौत से उसकी मां रजोली देवी पिता दशरथ सिंह बहन रागिनी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। उसके पिता की सूचना पर गजनेर थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिंद गांव पहुंचे फिर शुरू की फारेंसिक विभाग की टीम ने घटनास्थल के साथ एकत्रित किए।इंस्पेक्टर गजनेर से बताया कि प्राथमिक छानबीन में पत्नी से गुस्से में घर से जाने के कारण युवक आत्महत्या करने की बात सामने आई है। घटना की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम करने के बाद मामले में कार्यवाही की जाएगी।