
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर देहात। थाना रसूलाबाद क्षेत्र के शाहपुर गांव में मवेशियों को चारा डाल रही बुजुर्ग महिला पर आकाशीय बिजली गिर गई जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं समायूं गांव में चार मोरों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी चन्द्रभान सिंह की मां ज्ञान देवी 70 वर्ष शुक्रवार की रात मवेशियों को चारा डाल रही थीं। इसी दौरान तेज गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आईं बुजुर्ग महिला जमीन पर गिर पड़ी। परिजनों ने उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास किया लेकिन उनकी कुछ देर में ही मौत हो गई। मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। रसूलाबाद तहसीलदार सुभाषचंद्र ने बताया कि जानकारी मिली है। लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। इसी प्रकार समायूं गांव में आकाशीय बिजली से चार मोरों की मौत हो गई।