
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर देहात। थाना राजपुर क्षेत्र के गुबार गांव में मंगलवार की रात छत पर सो रही एक किशोरी को सर्प ने डस लिया। किशोरी को गम्भीर हालत में परिजनों ने स्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराया। उपचार के डाँक्टर ने किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।
जानकारी झांसी क्षेत्र के पिरौना गांव निवासी चन्द्रपाल यादव की पुत्री अंजली 15 वर्ष अपनी मां कस्तूरी देवी के साथ गुबार गांव निवासी अपने मौसा राम गणेश के यहां आई थी। रात को बाकी लोगों के साथ वह छत पर सोई थी। सोते समय उसे सर्प ने डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।
जानकारी मिलने पर परिजन झाड़- फूंक कराने में जुटे रहे। हालत गंभीर होता देख परिजनों ने उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उपचार के बाद डाँक्टर ने उसे चिन्ता जनक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। किशोरी की मां कस्तूरी देवी बेसुध हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।