सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर देहात। कस्बा रनियां पड़ाव के समीप सड़क पार कर रहा एक अज्ञात बुजुर्ग कानपुर की ओर से चले आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बुजुर्ग को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे कानपुर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह एक 60 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग रनियां पड़ाव के समीप सड़क पार कर रहा था की कानपुर की ओर से चले आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बुजुर्ग को उपचार हेतु एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख उसे कानपुर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात बुजुर्ग के शव को शिनाख्त के लिए मर्चरी हाउस में रखवाया। इस बावत थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि घायल बुजुर्ग की शिनाख्त का प्रयास कराया जा रहा है।