सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में माननीय कुलपति प्रो0 विनय कुमार पाठक जी के निर्देशन में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय प्लेसमेंट सेल द्वारा दिनांक 30 जुलाई 2024 को विश्वविद्यालय परिसर एवं सम्बद्ध समस्त महाविद्यालयों के स्नातक, परास्नातक, टेक्निकल एवं नॉनटेक्निकल वर्तमान या पूर्व में उत्तीर्ण बी.ए, बी.कॉम, बी.एस.सी, बी.बी.ए, बी.टेक, बी.सी.ए., एम.ए, एम.कॉम, एम.एस.सी, एम.बी.ए, एम.सी.ए. इत्यादि उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं हेतु विश्वद्यिालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले का उद्घाटन विश्वविद्यालय प्रति कुलपति प्रोफेसर सुधीर कुमार अवस्थी, कुल सचिव डॉ0 अनिल कुमार यादव एवं ड़ीन प्रशासन डॉ0 सुधांशु पांड्या जी के कर कमलों द्वारा किया गया l विश्वविद्यालय प्लेसमेंट प्रभारी डॉ0 प्रभात द्विवेदी एवं सहायक प्रभारी डॉ0 प्रशांत त्रिवेदी जी ने प्रति कुलपति प्रोफेसर सुधीर कुमार अवस्थी कुल सचिव डॉ0 अनिल यादव एवं ड़ीन प्रशासन सुधांशु पांड्या जी का बुके भेंट कर स्वागत किया। विश्वविद्यालय प्रति कुलपति प्रोफेसर सुधीर कुमार अवस्थी जी ने बताया की नैक ए प्लस प्लस ग्रेडिंग के बाद यह विश्वविद्यालय का द्वितीय एवं सत्र का चौथा रोजगार मेला है। उन्होंने आगे बताया कि छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय सरकार के रोजगार प्रदान करने के प्रोग्राम को आगे बढ़ा रहा है तथा आए हुए सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा सफलता की शुभकामनाएं दी। विश्वविद्यालय कुल सचिव डॉ0 अनिल कुमार यादव जी ने उपस्थित छात्राओं से कहा कि आपके उज्जवल भविष्य के लिए विश्वविद्यालय सदैव प्रयासरत रहेगा तथा अधिक से अधिक छात्र छात्राओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा। विश्वविद्यालय ड़ीन प्रशासन डॉ0 सुधांशु पांड्या जी ने कहा कि विश्वविद्यालय प्लेसमेंट सेल लगातार न सिर्फ कैंपस बल्कि संबंधित सभी महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के रोजगार के लिए लगातार प्रयासरत है और आगे अधिक अवसर प्रदान करता रहेगा। प्लेसमेंट प्रभारी डॉ0 प्रभात द्विवेदी जी ने बताया कि इस रोजगार मेले में जना स्मॉल फाइनेंस बैंक, जो आल सेक, एसबीआई कार्ड, रतन हाउसिंग डेवलपमेंट लिमिटेड, गूगल पे, ग्रैब जिओ मार्ट, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, लेंसकार्ट टर्टल मिन्ट बजाज कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड , अमर फार्मा, इक्वि प्लस एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड, एलएनटी फाइनेंस, जस्ट डायल, पेटीएम समेत 16 बहुप्रतिष्ठित कंपनियों में 1.8 लाख से 4.0 लाख तक के सालाना पैकेज के लिए 1300 से अधिक साक्षात्कार हुए जिनमें 443 छात्र-छात्राओं का बैक ऑफिस, सॉफ्टवेयर डेवलप्मेन्ट, कम्प्यूटर ऑपरेटर, अकाउन्ट्स, ग्राफिक डिजाइनर, बिजनेस डेवलप्मेन्ट, इन्जीनियरिंग एवं टक्निकल पद के लिए चयन हुआ I विश्वविद्यालय प्लेसमेंट सहायक प्रभारी डॉ0 प्रशांत त्रिवेदी जी ने बताया कि रोजगार मेले को सफल बनाने में विश्वविद्यालय के 40 से अधिक एमबीए, बीबीए, एमसीए, बीसीए, इत्यादि से वॉलिंटियर्स छात्र-छात्राओं ने रोजगार मेले को आयोजित करने एवं सफल बनाने हेतु अत्यंत सहयोग किया l विश्वविद्यालय के कुलपति माननीय प्रोफेसर विनय कुमार पाठक जी ने सभी चयनित छात्र छात्राओं को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस रोजगार मेले के सफल संचालन में श्री राहुल यादव, श्री सुनील द्विवेदी, दीप सिंह, मोनिका वर्मा, कुश, महक, काजल यादव, श्री नरेंद्र सिंह राजपूत, श्री मानवेंद्र प्रताप सिंह विशाल राय एवं शुभ्रा श्रीवास्तव ने रोजगार मेला को सफल संचालन में अग्रिम भूमिका निभाई।



