
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के कुलपति डॉ0 आनंद कुमार सिंह को आस्ट्रेलिया में मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। आस्ट्रेलिया की वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में चांसलर ने डॉ0 आनंद कुमार सिंह को डॉक्टर ऑफ साइंस की उपाधि से सम्मानित किया। उन्हें वैश्विक रूप से हार्टिकल्चर इंडस्ट्री में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह मानद उपाधि दी गई है। यह पहला मौका है, जब विदेश में किसी कृषि विवि के वैज्ञानिक को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया हो। डॉ0 सिंह ने सब्जी व मसालों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। उन्होंने इन दोनों ही क्षेत्र में प्रसंस्करण और इंडस्ट्री के साथ किसानों को लेकर प्रभावशाली काम किया है, जिसका लाभ वैश्विक स्तर पर हुआ है। डॉ0 सिंह की इस उपलब्धि पर विवि के सभी वैज्ञानिक,अधिकारी व शिक्षकों ने बधाई दी है।