सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर देहात। औरैया-कानपुर हाईवे पर अकबरपुर ओवर ब्रिज के पास तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से कालेज जा रही छात्रा गम्भीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत की जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने फरार डंपर चालक की तलाश शुरू की है।
जानकारी के अनुसार अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के आशा पुरवा गांव निवासी अजय कुमार की पुत्री प्रांशी 16 वर्ष शुक्रवार को साइकिल से स्कूल जा रही थी। अकबरपुर में ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से वह बुरी तरह घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देने के साथ घायल छात्रा को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां मौजूद डाँक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजन उसकी मौत की जानकारी होते ही कोहराम मच गया। बेटी की मौत से मां सुषमा बदहवास हो गई। जबकि भाई दुष्यंत बहन प्रांजुल नैनसी व साक्षी का रो-रोकर बुरा हाल था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया हैं। अकबरपुर चौकी इंचार्ज विकल्प चतुर्वेदी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भिजवाया हैं। दुर्घटना के बाद फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।