
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर। काकादेव पुलिस ने शुक्रवार को चोरी के माल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया। चौकी प्रभारी सर्वोदय नगर विजय नारायण दुबे ने बताया कि शुक्रवार को वह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पुलिस को तलाशी के दौरान उसके पास से सोने-चांदी के जेवर और नगदी मिली। पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने ले आई। जहां उसने अपने दो साथियों के नाम बताए। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी आशीष कुमार शास्त्री नगर निवासी, कमल गुप्ता गड़रियनपुरवा, फजलगंज और जतिन गौतम फजलगंज का रहने वाला है। पुलिस को इनके पास से चोरी के एक मंगलसूत्र, छह जोड़ी सोने की चूड़ी समेत नगदी मिली। पुलिस ने सभी को मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया।