
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर देहात। सिकंदरा व भोगनीपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गावों में करंट की चपेट में आने से महिला सहित दो लोगों की हालत बिगड़ गई। दोनों को उनके परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाएं। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार सिकंदरा थाना क्षेत्र के रतापुर गांव की रहने वाली बत्तीस साल की अर्निका एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थीं। मौजूदा समय में वह राजपुर कस्बे में किराए के मकान में रह रही थी। शनिवार सुबह वह घर में पानी की मोटर को चालू करते समय उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गई। उनको करंट की चपेट में आया देखकर परिजनों ने मेन स्विच से लाइट बंद कर उनको अलग किया। इसके बाद पति देवेंद्र कुमार व व पुत्र अंशू उनको गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाएं। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजद डॉ0 निशांत पाठक ने जाँच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। इससे वहां कोहराम मच गया। उनकी जांच करने वाले डॉक्टर ने बताया कि परिजन कार्यवाही से इनकार करने के बाद शव लेकर गांव लौट गए। इसके पहले भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गदासपुर गांव का रहने वाला अट्ठारह साल का प्रशांत कुमार घर के पास लाइट ठीक करने के प्रयास में शनिवार सुबह करंट की चपेट में आ गया। किसी तरह उसको अलग करने के बाद जिला अस्पताल लाएं। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ0 श्री प्रकाश ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। इससे वहां कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन इत्तफाकिया घटना बताकर शव लेकर चले गए।