
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीधामऊ गांव में एक छात्रा ने अपने ही घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से घर मे कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल की। फील्ड यूनिट टीम ने साक्ष्य संकलित किये। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
जानकारी के अनुसार गजनेर थाना क्षेत्र के सीधामऊ गांव निवासी संजय संखवार की 17 वर्षीय पुत्री निहारिका जो त्रिलोकी नाथ स्मारक स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ती थी। मृतका इस समय चल रहे नवरात्रि पर्व पर व्रत भी रखा था। उसने शुक्रवार की सुबह अष्टमी होने के चलते उसने पूजन पाठ कर विधिवत कन्या भोज भी कराया था। इसके बाद अचानक छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर के अंदर दरवाजे के ऊपर लगे रोशन दान में दुपट्टे के सहारे गले मे फांसी का फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी होते ही घर मे कोहराम मच गया। मृतका तीन बहने और दो भाई हैं जिसमे मृतका सबसे छोटी है भाई कहीं बाहर मजदूरी करता हैं घर में कोई नहीं था माता पिता जैनपुर ग्रोथ सेंटर में किसी फैक्ट्री में मजदूरी करने गए थे।सबसे छोटा भाई कन्हैया घर से दूर प्लांट पर था। परिजनों की सूचना पर पंहुची पुलिस व फोरेंसिक जांच टीम ने घटना की जांच पड़ताल कर साक्ष्य संकलित किये। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया है।