
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
सम्बन्धित अधिकारियो को आगामी त्यौहार व यातायात व्यवस्था सुगम रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिएं
कानपुर। पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन व अपर पुलिस आयुक्त महोदय के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री राजेश कुमार सिंह ने थाना रावतपुर में आयोजकों एवं मौलवियों के साथ बैठक की साथ ही आयोजकों की समस्याओं को सुना और उसके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। आगामी त्यौहार के दौरान यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में पुलिस उपायुक्त ने आयोजकों एवं मौलवियों से जुलुस के दौरान शहर में यातायात को नियंत्रित करने के लिए सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन जुलुस-ए-गौसिया के दौरान शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा।इसके अलावा पुलिस उपायुक्त ने आयोजकों को अपने क्षेत्र में किसी भी अनहोनी की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन गौसिया के दौरान शहर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था करेगा। इस मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त कल्यानपुर उपस्थित रहें।