
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर देहात। कोतवाली शिवली क्षेत्र के शिवली रूरा मार्ग पर जोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक प्राइवेट कर्मी गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एम्बुलेंस से सीएचसी भिजवाया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना से घर में कोहराम मच गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर थाना चौबेपुर कानपुर नगर के गदनापुर तकीपुर गांव निवासी 40 वर्षीय अजय यादव शिवली पावर हाउस में आउट सोर्सिंग विद्युत कर्मचारी था। सोमवार की दोपहर वह बाइक से रूरा थाना क्षेत्र के मक्कापुरवा गांव तेरहवीं भोज में शामिल होने गया था। वहां से रात्रि करीब 09 बजे वापस लौट रहा था की रूरा शिवली मार्ग पर शिवली रूरा जोड़ के निकट शिवली की ओर से चले आ रहे तेजरफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।जिससे वह छिटक कर दूर जा गिरा और गम्भीर रूप से घायल हो गया।वहां से निकल रहे राहगीरों की सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक अरविंद कुमार तिवारी ने गम्भीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी भिजवाया। जहां मौजूद डॉ0 अंकिता चंद्रा ने घायल अजय यादव को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी नीलम व पुत्र ओम जी,राम जी व बहन विमला देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। घटना की छानबीन कर पुलिस ने मृतक विद्युत कर्मी अजय यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया हैं। इस बावत क्राइम प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हो जाने की जानकारी मिली हैं। पीड़ित पक्ष द्वारा तहरीर देने के बाद मुकदमा दर्ज कर वाहन समेत फरार चालक की तलाश की जाएंगी।