
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के फाइनल ईयर के बीएससी ऑनर्स बायोटेक्नोलॉजी के छात्र ओम गुप्ता को टाटा कैपिटल ग्रुप की तरफ से उनकी हायर स्ट्डीज के लिए “टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप अवार्ड 2023- 2024” मिला है। इसके साथ ही इन्हें बायोटेक्निका कंपनी के द्वारा 30 सितंबर को “वॉटसन इंपैक्ट फॉर एक्सीलेंस स्कॉलरशिप 2024” भी मिली है। टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप के द्वारा इन्हें 2023-2024 वर्ष के लिया 12000/- प्रति माह की धनराशि मिली है। साथ ही 30 सितंबर 2024 को बायोटेक्निका कंपनी के द्वारा इन्हें “वॉटसन इंपैक्ट स्कॉलरशिप फॉर एक्सीलेंस 2024 (वाइस 2024) भी प्राप्त हुई है। इसके अंडर इन्हें 12 महीने के लिए बायोटेक्निका कंपनी के द्वारा नेशनल वर्कशॉप्स का एक्सेस मिला है। ओम गुप्ता ने इसको अपने माता-पिता, डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (डीएसटी), गवर्नमेंट ऑफ इंडिया, सीएसजेएम यूनिवर्सिटी कानपुर के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक जी, पीवीसी सुधीर कुमार अवस्थी जी, स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी के एचओडी प्रोफेसर वर्षा गुप्ता जी, डॉ0 आलोक पांडे जी, बायोटेक्निका कंपनी, टाटा कैपिटल ग्रुप और अपने परिवार को इसका श्रेय दिया है।