
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
अक्टूबर तक मांगे पूरी न हुई तो 26 से कार्य बंदी
कानपुर। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ द्वारा 13 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर सरकार को नोटिस दिया है यदि 25 अक्टूबर तक मांगे पूरी न हुई तो 26 अक्टूबर से पूरे प्रदेश का निकाय कर्मचारी कार्य बंदी करने को मजबूर होगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार एवं शासन की होगी। उक्त की तैयारी एवं समीक्षा के लिए संघ कार्यालय मोतीझील में संघ के अध्यक्ष देवीदीन भाऊ के अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक का संचालन रमाकांत मिश्रा ने किया। 2017 से 13 सूत्रीय मांग पत्र पर अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, निदेशक स्थानीय निकाय से दर्जनों बार वार्ता होने के पश्चात एक भी बिंदु पर कार्रवाई नहीं की गई जिसको लेकर महासंघ 15 अगस्त से प्रदेश में जन जागरण अभियान चला रहा है। यदि सरकार व शासन समस्याओं का समाधान नहीं करती है 26 अक्टूबर से प्रदेश निकाय कर्मचारी कार्य बंदी करने को तैयार हैं। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा ने बताया कि इस बीच में महासंघ का प्रतिनिधि मंडल माननीय नगर विकास मंत्री से भी मिलकर ज्ञापन दिया था।
माननीय मंत्री जी ने प्रमुख सचिव नगर विकास को पत्र भेज कर समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया और यह भी कहा संभव हो तो समस्याओं पर कर्मचारी प्रतिनिधियों को बुलाकर चर्चा भी कर ले लेकिन प्रमुख सचिव नगर विकास द्वारा अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया नहीं समस्याओं का समाधान किया गया इसके कारण प्रदेश का कर्मचारी बहुत आक्रोशित है। महासंघ के निर्णय के अनुसार 26 अक्टूबर से संपूर्ण कार्य बंदी होना सुनिश्चित है। प्रमुख रूप से पुरानी पेंशन बहाली, सेवा नियमावली 2021 का प्रख्यापित करना, आउट सोर्सिंग एवं संविदा तथा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण, कैशलेस इलाज की व्यवस्था, वेतन विसंगतियां, राज्य कर्मचारियों के समान वेतन भत्ते, आउटसोर्सिंग कर्मचारी को न्यूनतम मजदूरी दिया जाना आदि मांगों को लेकर आज संघ कार्यालय मोतीझील में बैठक बुलाकर 26 अक्टूबर के हड़ताल की भूमिका तैयार किया गया। बैठक में मुख्य रूप से देवीदीन भाऊ, रमाकांत मिश्र, नीलू निगम, मुन्ना हजारिया, नरेंद्र खन्ना, रामगोपाल चौधरी, मुन्ना पहलवान, शिवशंकर मिश्र, उमाकांत शर्मा, संजय मिश्रा, पंकज शुक्ला, वकील मसूद, मन्नीलाल भारती, दिलीप तांबे, संजय हजारिया, रामसुंदर मौर्य, राकेश मिश्रा, गोकुल प्रसाद, रवि सिंह आज लोक प्रमुख रूप से उपस्थित थे।