
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर। काकादेव थाने में तैनात दरोगा की हार्ट अटैक से गुरुवार सुबह मौत हो गई। दरोगा जिम करके घर लौटे थे। घर पर उन्होंने दूध पीया। पत्नी से सीने में जलन होने की बात कही। दरोगा की हालत बिगड़ते ही पत्नी ने अपार्टमेंट में रहने वाले साथी दरोगाओं को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद सभी उन्हें लेकर कार्डियोलॉजी पहुंचे। जहां पर उनकी मौत हो गई। सिर्फ दरोगा के बेटे को घटना की सूचना दी गई। दोपहर तक पत्नी को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। साथी दरोगा चौकी इंचार्ज कार्डियोलॉजी पहुंच गएं। डीसीपी वेस्ट, सेन्ट्रल समेत एसीपी ने भी कार्डियोलॉजी पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दरोगा के शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।
मूल रूप से ग्राम जरिया आलमपुर बुलंदशहर निवासी विष्णु कुमार शर्मा यहां पर पी रोड स्थित विजय टावर अपार्टमेंट में पत्नी रजनी और दो बेटे कनिष्क (12) और तनिष्क (9) के साथ रह रहे थे। सन 2020 में विष्णु कुमार कानपुर आए थे। तब उन्हें जवाहर नगर चौकी इंचार्ज के तौर पर तैनाती मिली थी। 16 अक्तूबर 2024 में उन्हें काकादेव में तैनात किया गया। साथी दरोगा प्रशांत ने बताया कि सुबह लगभग 11 बजे विष्णु जिम करके घर लौटा था। उसने घर पर आकर दूध पीया। फिर थोड़ी देर बाद पत्नी रजनी से कहा कि उसके सीने में दर्द हो रहा है जलन मच रही है। पत्नी जब तक कुछ समझती विष्णु की हालत खराब होने लगी। पत्नी ने नीचे रहने वाले दरोगा कलपेश को फोन किया। उन्होंने प्रशांत को जानकारी दी। सभी लोग विष्णु के घर पहुंचे। उसे लेकर नीचे आएं। प्रशांत के मुताबिक प्राइवेट गाड़ी को बुलाया गया। लेट हो रही थी तो सीसामऊ थाने से गाड़ी मंगाई। तब तक प्राइवेट गाड़ी भी आ गई। उसमें लेकर दरोगा को कार्डियोलॉजी पहुंचे तो वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।