
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा थाना बिठूर पर आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना एवं उनके निस्तारण हेतु सर्व सम्बन्धित को निर्देशित किया गया
कानपुर। थाना समाधान दिवस के मौके पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा थाना बिठूर मे उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुना गया एवं उनके निस्तारण हेतु सर्वसम्बन्धित को निर्देशित किया गया। साथ ही प्रतिदिन प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों की तत्काल जाँच करा कर थाना प्रभारी बिठूर को विधिक कार्यवाही करने हेतु कहा गया। थाना प्रभारी को आगंतुकों/पीड़ितों से सम्मान पूर्वक व्यवहार करने तथा उनके बैठने की उचित व्यवस्था करने के साथ ही सभी की समस्याओं को धैर्य पूर्वक सुनकर शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त थाने में बीट पुलिस ऑफीसर बीपीओ को अपने बीट क्षेत्र में सक्रिय होकर समस्याओं की जाँच कर एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही को नियत समय में निस्तारण करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गएं। आगामी त्योहार धनतेरस व दीपावली पर सभी को अपनी ड्यूटी निष्ठा पूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।