
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर देहात। कोतवाली शिवली क्षेत्र के बेहटा गांव में एक किशोर करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। जानकारी होते ही उसके परिजन आनन फानन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर भागे।लेकिन किशोर की रास्ते में ही दम तोड़ दी। किशोर की मौत की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने मृतक के शव का बगैर पोस्टमार्टम कराये ही खेरेश्वर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी महावीर गुप्ता का 16 वर्षीय पुत्र सत्यम गुप्ता डी एम के इंटर कालेज बैरागीहार का कक्षा 11 का छात्र था। घर के पास ही उसकी आटा चक्की व कारखाना लगा हुआ हैं। मंगलवार की भोर कारखाना चल रहा था करीब आठ बजे पुत्र सत्यम गुप्ता कारखाना बंद करने गया की वह अचानक करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। जिससे हड़कंप मच गया।
जानकारी होते ही परिजन उसे आनन फानन गम्भीर हालत में उपचार के लिए लेकर जिला अस्पताल माती भागे। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। किशोर का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक किशोर की मां ऊषा पुत्र की मौत बदहवास हो गई। जबकि पिता महावीर भाई शिवम कृष्णा का रो-रों कर बुरा हाल था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन करने के बाद परिजनों द्वारा किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर शव परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद परिजनों ने खेरेश्वर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। इस बावत चौकी प्रभारी जितेंद्र तिवारी ने बताया घटना की जानकारी मिली थी।परिजनों द्वारा कार्यवाही से इंकार करने पर शव उन्हें सौप दिया गया हैं।