कानपुर। जाजमऊ के ताडबगलिया में कबाड़ी की हत्या प्रेम संबंध में की गयी। सत्रो की माने तो युवक की हत्या उसके मित्र असदुद्दीन ने की। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमें बनी है। देर रात पुलिस ने आरोपी के चार रिश्तेदारों को उठाया है।
सूत्रों की माने तो सादिक मूलरुप से असम का रहने वाला था। वह जाजमऊ में पिछले पांच छह माह से परिवार के साथ रहता था। पुलिस की माने तो सादिक का अपने मित्र असदुद्दीन की पत्नी से संबंध थे। जब इस बात की जानकारी असदुद्दीन को लगी तो वह आग बबूला हो गया। उसने पत्नी को मारा पीटा। जब इस बात की जानकारी सादिक को लगी। इस पर सादिक ने असदुद्दीन से पूछा जिसका उसने विरोध किया और मारपीट की। मौका देखकर असरऊद्दीन ने सादिक की हत्या कर दी।