सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
झांसी। शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के गांव खडैआ निवासी रामदेवी पाल (50) खेती बाड़ी में अपने पति मनीराम पाल का हाथ बंटाती थी। कुछ दिनों पहले उनके चचेरे भाई का निधन हो गया था। बीते रोज वह अपने बेट ज्ञान सिंह पाल के साथ फूलखिरिया गांव में तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। देर रात दोनों वापस घर जा रहे थे। जैसे ही ज्ञान सिंह बाइक लेकर कस्बा मोंठ के गांव कुम्हरार पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक से मामूली भिड़ंत हो गई। हादसे पीछे बैठी रामदेवी उछलकर सिर के बल गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं ज्ञान सिंह भी चोटिल हो गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन ग्रामीण मदद को दौड़े़। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत सीएचसी मोंठ में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने रामदेवी को मृत घोषित कर दिया। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।