सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर नगर। चकेरी पुलिस ने बुधवार को लूट की दो कारों के साथ पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी का मेडिकल करने के बाद जेल भेज दिया। पकड़ा गया एक अभियुक्त नाबालिक बताया जा रहा है। चकेरी कोतवाल अशोक कुमार दुबे ने बताया कि कई दिनों से उनके क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। बीते कुछ दिन पहले चकेरी थाना क्षेत्र से एक कार चोरी हुई थी। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। गुरुवार को चकेरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर न्यू एयरपोर्ट चकेरी रोड पुलिया के पास से सभी को दबोच लिया। पुलिस सभी को थाने ले आई और पूछताछ शुरू की। पकड़े गए अभियुक्त ने बताया कि वह लोग सुनसान गालियों मोहल्ले में खड़ी बाइकों को निशाना बनाते थे। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों का मेडिकल कराने के बाद उन्हें जेल भेज दिया। इनमें से पकड़ा गया एक आरोपी नाबालिक भी बताया जा रहा है। यह आरोपी पकड़े गएं अभिषेक सिंह संजीव नगर चकेरी, आकाश सिंह संजीव नगर अहिरवां चकेरी, सचिन पटेल घाघपुर चौबेपुर, मोहित तिवारी भादाशा महाराजपुर।