सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर। महाराजपुर पुलिस ने देर रात 25000 की इनामियां सलमान को एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। देर रात पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसके पैर में गोली लगी है।
डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि कानपुर महोबा बांदा जिलों में हाईवे पर लूट करने वाला गिरोह काफी समय से सक्रिय था। करीब दो माह पहले इस गिरोह के सरगना सलमान राठ निवासी पर ₹25000 का इनाम घोषित किया गया था तब से पुलिस लगातार इसकी तलाश कर रही थी। बुधवार देर रात पुलिस को मुखबिर की सूचना पर महाराजपुर हाईवे पर सलमान की सूचना मिली। महाराजपुर पुलिस ने और सर्विलांस
टीम ने सलमान को घेराबंदी की। घेराबंदी होने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, बचाव करते हुए पुलिस ने फायरिंग की। गोली सलमान के पैर पर लगी है। देर रात पुलिस ने सलमान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया बताया जाता है कि आरोपी सलमान पर पूर्व में 8 अपराधी मुकदमे दर्ज हैं इसके गिरोह के कुछ सदस्य पहले से ही जेल जा चुके हैं।