![](https://www.saharanewstoday.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250103-WA0009-1024x854.jpg)
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर नगर। काकादेव पुलिस ने गुरुवार को 20000 का इनामियां दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया।
काकादेव थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र में 307 का आरोपी वांछित चल रहा था। पुलिस तब से आरोपी की तलाश कर रही थी। गुरुवार को शास्त्री नगर चौकी प्रभारी सचिन भाटी, राजू खरवार, राजेन्द्र कुमार, सुशील कुमार, संदीप कुमार सभी लोग क्षेत्र में गश्त कर रहें थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि बीस हजार का इनामिया घूम रहा है। पुलिस ने दबिश दे कर गोपाल तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गोपाल शास्त्री नगर काकादेव का रहने वाला था। उस पर काकादेव थाने से 307 का मुकदमा दर्ज था। वह उसी में वांछित चल रहा था।