सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर देहात। रूरा थाना क्षेत्र के गुटैया गांव में रूरा बनीपारा मार्ग के किनारे एक बंद पड़े घर को कार सवार चोरों ने निशाना बनाकर ताला तोड़कर घर में रखे सोने चांदी के गहने और नगदी उड़ा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू की है।जानकारी के अनुसार गुटैया गांव निवासी अजय प्रताप सिंह अब कल्याणपुर कानपुर में परिवार संग रहते है। उनका मकान रूरा बनीपारा मार्ग पर गुटैया के पास है जहां पहले वो खाद की दुकान किए थे। लेकिन अब बीते दो वर्षों से कानपुर में रहते रहे है और बीच बीच में घर आना जाना लगा रहता है। शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे अज्ञात कार सवार चोरों ने बंद पड़े घर को निशाना बना लिया और मेन गेट का ताला तोड़कर घर के अन्दर घुस गए और कमरों का ताला तोड़कर कमरे में रखे बक्से व अलमारी का ताला तोड़कर 01 जोड़ी झुमकी 03अंगूठी दो जोड़ी पायल 01 बिछुआ 55 चांदी के सिक्के 35 हजार नगद 02 चांदी की चूड़ी चोरी कर फरार हो गए। सुबह घर के बगल में बने अजय के बहनोई विनय प्रताप ने घर का ताला टूटा देखा तो अजय को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अजय ने जब अंदर जाकर देखा तो होश उड़ गए। उनकी सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी जर्नादन प्रताप सिंह ने घटना की छानबीन की। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की छानबीन कर चोरों की तलाश में टीम लगाई गई है।