सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर नगर। कानपुर नगर के नजीराबाद थाना में ड्यूटी पर तैनात दरोगा की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
दरोगा अनिल कुमार दुबे का इलाज पहले प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। हैलेट अस्पताल में इलाज दौरान उनकी मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार दुबे मूल निवासी अंबेडकर नगर के बताए गए। सब इंस्पेक्टर की मौत की खबर सुनते ही साथी पुलिस कर्मचारियों की आंखे हुई नम। मृत सब इंस्पेक्टर के एक पुत्र जिसका नाम आयुष और पुत्री जिसका नाम आयुषी बताया गया। सब इंस्पेक्टर के परिजनों को मृत्यु की खबर मिलते ही रो रो कर बुरा हाल हो गया। सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार दुबे की मृत्यु के बाद एसीपी स्वरूप नगर आईपी सिंह अपने सहयोगी साथी पुलिस कर्मचारियों के साथ हैलेट पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मृत सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार दुबे को साथी पुलिस के द्वारा कंधा दे कर नम आंखों से अंतिम विदाई देते हुए थाना प्रभारी स्वरूप नगर सूर्यबली पांडेय, थाना प्रभारी नजीराबाद अमान सिंह समेत अन्य लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। साथी दरोगा की मृत्यु की खबर मिलते ही साथी पुलिस के कर्मचारियों का लगा रहा ताता।