सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
नबीपुर में हाईवे पार करते समय कोहरे के चलते हुआ हादसा जिला अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित मचा कोहराम
कानपुर देहात। कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के नबीपुर में हाईवे पार कर रहा एक युवक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन गंभीर हालत में उपचार के लिए उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना क्षेत्र के नबीपुर गांव निवासी छब्बीस वर्षीय अभिषेक कुमार शनिवार की देर रात कानपुर झांसी हाई वे पार कर रहा था। घने कोहरे में तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह उछलकर हाइवे पर दूर जा गिरा। जिससे लहूलुहान होकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी जैनपुर भागमल ने उसके परिजनों को सूचना दी।जिसपर पहुंचे परिजन आनन फानन गम्भीर रूप से घायल अभिषेक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुत्र अभिषेक की मौत से मां पुष्पा बदहवास हो गई। अस्पताल से भेजे गए मेमों पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जैनपुर चौकी इंचार्ज ने बताया कि परिजनों द्वारा तहरीर देने के बाद मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन समेत फरार चालक की तलाश की जाएगी।