सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर नगर। फजलगंज में दीवार बनवाने का विरोध करने पर दबंगों ने महिला को पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने फजलगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुमटी कौशलपुरी निवासी साधना मिश्रा ने बताया कि उन्होंने 20 साल पहले ओम नगर में एक घर खरीदा था। उसे घर में पीड़िता की बेटी व दामाद रहते हैं। बेटी दामाद के घर बगल में धर्मेंद्र दुबे का मकान है। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोसी धर्मेंद्र दुबे वह उनका बेटा आयुष दबंग है। अक्सर मोहल्ले के लोगों से उन लोगों का विवाद हुआ करता है। 11 दिसंबर को उन्होंने पड़ोसी से तंग आकर फजलगंज थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 15 दिसंबर को वह ओम नगर स्थित मकान की छत पर दीवार खड़ी करवा रही थी। आरोप है कि इस बीच पड़ोसी धर्मेंद्र अपने बेटे व परिजनों के साथ आ गया और गाली-गलौच करते हुए राजमिस्त्री को पीटने लगा। पीड़ित ने फजलगंज थाने में शिकायत की। 18 जनवरी को फजलगंज थाने के कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। और पीड़ित से दीवार बनाने को कहा। पीड़ित दीवार बनवाने लगा। इसका दबंग पड़ोसी ने विरोध किया। पिता ने फजलगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।