सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर नगर। फजलगंज पुलिस ने दो वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फजलगंज कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि बुधवार की रात क्षेत्र में दरोगा पंकज कुमार क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गया आरोपी रितिक कुमार गोविंद नगर व आदर्श भट्ट अरौल कानपुर का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया।