सहारा न्यूज टुडे एस के तिवारी
कानपुर नगर। रावतपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले मेडिकल स्टोर संचालक के घर में चोरों ने 10 लख रुपए का माल पार कर दिया। जानकारी होने पर पीड़ित ने रावतपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
रावतपुर थाना क्षेत्र के गणेश नगर निवासी संजय कटियार का मेडिकल स्टोर है। पीड़ित ने बताया कि बुधवार रात अचानक उनके भाई मनोज की तबीयत बिगड़ गई थी। जिसे उन्होंने पास के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। रात में घर में कोई नहीं था। रात के वक्त सुना घर देखकर चोरों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर लाखों रुपए की नगदी व जेवर पार कर लिया। गुरुवार को पड़ोसी ने घर में चोरी की जानकारी दी। पीड़ित आनंद तुरंत घर पहुंचे। वह देखा कि कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। अलमारी टूटी हुई थी। पीड़ित ने घटना की जानकारी रावतपुर थाने को दी। सूचना में पहुंची पुलिस में छानबीन कर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।