सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर नगर। भाजपा नेता धीरज चड्ढा पर गुरुवार की रात स्वरूप नगर थाने में एक और मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर भाजपा नेता धीरज चड्ढा ने सपा विधायक नसीम सोलंकी को फोन कर गाली गलौज हुआ अभद्र टिप्पणी करने के साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी अभद्र टिप्पणी की है।
स्वरूप नगर कोतवाल सुर्यबली पांडे ने बताया कि गुरुवार की रात सपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष अनुज दुबे महाराज ने भाजपा नेता नीरज चड्ढा
के खिलाफ स्वरूप नगर थाने में तहरीर दी। सपा नगर उपाध्यक्ष का आरोप है कि भाजपा नेता ने वर्तमान शिक्षा में विधायक नसीम सोलंकी को फोन पर गली गलौज करते हुए अभद्रता की है। साथ ही भाजपा नेता ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी पर भी अभद्र टिप्पणी की है। जिसका पूर्व नगर उपाध्यक्ष ने विरोध किया। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर धीरज चड्ढा और सपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष की बातों का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें दोनों एक दूसरे से अभद्र बातें कर रहे हैं। जिसके चलते सपा के पूर्व उपाध्यक्ष ने स्वरूप नगर थाने में धीरज चड्ढा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।