सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर नगर। स्वरूप नगर पुलिस ने गुरुवार दिए रात भाजपा नेता को विनायकपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराने के बाद उसे जेल भेज दिया। बताया जाता है कि भाजपा नेता ने वर्तमान विधायक नसीम सोलंकी व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसका विरोध सपा के कार्यकर्ताओं ने किया था। देर रात सपा के कार्यकर्ताओं ने स्वरूप नगर थाने में आरोपी भाजपा नेता को पकड़ने के लिए हंगामा किया था। डीपी सेंटर दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता के घर में दबिश दी थी। लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिला था। पुलिस ने देर रात आरोपी को विनायकपुर के एक घर से गिरफ्तार किया।