
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर नगर। पनकी पुलिस ने शनिवार देर रात ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को मुठभेड़ में दबोच लिया। पुलिस ने दोनों को हैलट में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि गैंग शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करता था।
डीसीपी वेस्ट राजेश सिंह ने बताया कि पनकी समेत कई थाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने की घटनाएं हो रही थी। वही केस्को विभाग ने भी ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। पनकी पुलिस देर रात ट्रांसपोर्ट नगर में गश्त कर रही थी। तभी बिना नंबर प्लेट के एक बाइक और कार दिखाई पड़ी। पुलिस ने दोनों वाहनों को रोकने का प्रयास किया। आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की। आरोपी अपने आप को घिरा देखकर पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। जिस पर पुलिस ने बचाव करते हुए आरोपियों पर गोली चलाई। गोली दोनों आरोपियों के पैर में लगी। पुलिस ने दोनों को हैलट में भर्ती कराया। पनकी कोतवाल मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी उन्नाव निवासी अमित भारद्वाज उर्फ छोटे और रसूलाबाद निवासी शिवम चौरसिया है। एक आरोपी मौके से भाग गया है। भागे हुए आरोपी का नाम प्रांशु सोनकर सोनकर है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।