
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर नगर। श्री रुद्रा चंडी महायज्ञ श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर जीणोद्धार उद्देश्य हेतु प्रयागराज कुंभ में यज्ञ किया जा रहा है। यह यज्ञ 27 जनवरी दिन सोमवार से 5 फरवरी 2025 तक चलेगा। इस यज्ञ का मंडप प्रवेश 27 जनवरी को होगा। 28 जनवरी को यज्ञ का शुभारंभ होगा। इसी के साथ यज्ञ 4 फरवरी तक चलता रहेगा। 5 फरवरी 2025 को यज्ञ की पूर्ण आहुति होगी।
यह जानकारी मुख्य महंत हरि गिरि महाराज जी ने दी है। यज्ञ के दौरान आए हुए सभी भक्तों को प्रसाद भी दिया जाएगा। वही कानपुर से बाबा श्री आनंदेश्वर मठ मंदिर से 16 चक्का ट्रक से प्रयागराज कुंभ के लिए चीनी दाल आटा घी समेत अन्य भोजन की सामग्री रवाना की गई है। यज्ञ की पूर्ण आहुति के बाद भंडारा भी किया जाएगा