
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर नगर। सजेती पुलिस में सोमवार देर रात 25000 के इनामी को मुठभेड़ में दबोच लिया। पुलिस को आरोपी के पास से एक बाइक, तमंचा, दो जिंदा कारतूस एक खोखा मिला है। आरोपी पर कानपुर नगर व फतेहपुर जिले में आधा दर्जन मुकदमें दर्ज है। पुलिस ने घायल को हैलट में भर्ती कराया।
सजेती कोतवाल कमलेश राय ने बताया कि सोमवार दिन रात परास-बरीपाल मार्ग के बावन गांव के पास पुलिस गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि लूट के इरादे से एक बदमाश घूम रहा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। पुलिस की गाड़ी को आता देखकर आरोपी ने फायर किया। गोली कोतवाल की गाड़ी पर जा लगी। वह बाल बाल बच गएं। बचाव के लिए पुलिस ने भी बदमाश पर फायरिंग की। गोली बदमाश के पैर पर जा लगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा व एक बाइक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को घायल हालत में हैलट में भर्ती कराया। कोतवाल ने बताया कि पकड़ा गया युवक हमिरामऊ निवासी अर्पित प्रजापति है। उसके खिलाफ सजेती थाना से लूट का मुकदमा दर्ज है। तब से वह वांछित चल रहा था। पुलिस आरोपी के तीन साथी को पहले ही जेल भेज चुकी है। आरोपी के न मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने अर्पित पर 25000 का इनाम घोषित कर दिया था। सबसे पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर फतेहपुर व कानपुर नगर में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।