
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर नगर। श्री सोमेश्वर शिव मंडल के तत्वाधान में सी ब्लाक पनकी स्थित रामलीला मैदान मे श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन आचार्य शिवम कृष्ण शुक्ल जी के मुखारविंद से भागवत कथा का रसपान कराया गया। कथा की शुरुआत कलश यात्रा से हुई। जिसमें क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। इसके बाद कथावाचक आचार्य शिवम कृष्ण ने भगवान कृष्ण की लीला का वर्णन किया। और कहा जीवन में धैर्य रखना चाहिए और प्रभु पर विश्वास रखना चाहिए। इसके बाद कथा में आरती हुई। इस दौरान ऋषभ शुक्ला, अंशु, अर्पित भरद्वाज व काफी संख्या में श्रोतागण मौजूद रहे।