
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर नगर। सयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को सफाई कर्मचारियों की दो शिप्ट की ड्यूटी के विरोध में नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। अपर नगर आयुक्त श्री अनूप बाजपेई द्वारा प्राप्त किया गया एवं कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि ज्ञापन नगर आयुक्त महोदय को प्रेषित कर दिया जाएगा। हजारों सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन में नारेबाजी की। ड्यूटी किए जाने की जोरदार तरीके से मांग किया। समिति के नेताओं ने कहा कि पहले नगर स्वास्थ्य अधिकारी के आदेश को निरस्त नहीं किया गया तो विवश होकर एक बड़े आंदोलन की घोषणा करने पर मजबूर होना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि नगर आयुक्त महोदय द्वारा एक टाइम पूर्व की भांति ड्यूटी किए जाने पर सहमति भी व्यक्त कर दिया गया था लेकिन पुनः दुबारा आदेश करने से कर्मचारियों बहुत में गुस्सा है। कर्मचारी नेताओं ने यह भी कहा कि आज नगर आयुक्त जी के बाहर होने के कारण वार्ता नहीं हो पाई है एक बार संगठन द्वारा फिर प्रयास किया जाएगा की वार्ता के माध्यम से समस्या का समाधान हो जाए अन्यथा की दशा में ना चाहते हुए भी एक बड़े आंदोलन का निर्णय लेना पड़ेगा।
बैठक में सर्वश्री रमाकांत मिश्रा, वृजलाल भारतीय, किशनलाल सुदर्शन, उस्मान अली शाह, जयपाल सिंह, सी एल बड़ेल, पिंटू चौधरी, करुदीन, रामप्रकाश भारतीय, मुन्ना गंगोत्री, धीरज बाल्मिकी, रमाकांत बाल्मिकी, नरेंद्र खन्ना, मुन्ना हजारियां, अजीत बाघमार, मुकेश बाल्मिकी आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थिति थे।