
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर नगर। सयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के तत्वाधान में दो शिप्ट में सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी के विरोध में शुक्रवार को मोतीझील मुख्यालय में आम सभा हुई। जिसमें हजारों सफाई कर्मचारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। दो शिप्ट में ड्यूटी करने वाले आदेश को निरस्त किया जाए। संघर्ष समिति के नेता मुख्यालय पर प्रदर्शन करते रहे। इसी मध्य नगर आयुक्त द्वारा अपर नगर आयुक्त आवेश खान को निर्देशित किया गया। कि नाइट शिफ्ट की ड्यूटी तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक निरस्त की जाए, इसके बाद अपर नगर आयुक्त ने कर्मचारी नेताओं को बुलाकर बैठक किया और खुद कर्मचारियों की आम सभा में आकर नाइट शिफ्ट की ड्यूटी को निरस्त किए जाने की घोषणा की। अपर नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अमित सिंह को निर्देशित किया कि नाइट शिफ्ट की ड्यूटी का आदेश को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक निरस्त कर दिया जाए। सभा में सर्वश्री किसन लाल सुदर्शन, रमाकांत मिश्रा, हरिओम वाल्मीकि, जयपाल सिंह, उस्मान अली शाह, अजीत बाघमार, बृजलाल भारती, कमरुद्दीन, सी एल बदेल,विनोद कुमार, शिवराम समुंद्रे, बउआ वाल्मीकि, मैकू खोटे, राजू बाल्मिकी, धीरज गुप्ता, देवीदीन भाऊ, धीरज वाल्मीकि, गोकुल प्रसाद आनंद, पिंटू चौधरी आदि लोग प्रमुख रूप से विचार व्यक्त किये।