
सहारा न्यूज टुडे सुनील तिवारी
कानपुर नगर। महाराजपुर में दबंगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। मारपीट में दो गर्भवती महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले छानबीन शुरू कर दी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
महाराजपुर निवासी अरूण गोस्वामी ने बताया कि उनके पिता राजेंद्र बीमार चल रहे है। वह उनकी देखभाल कर रहे थे। आरोप है कि तभी पड़ोसी लवकुश, अल्लू बाबा, दुलारी, सुष्मिता व कौशल्या घर में घुस आए और लाठी डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मारपीट होता देखकर अरूण की गर्भवती पत्नी और गर्भवती बहन बचाने आए गई तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। जिसमें दोनों लोग घायल हो गए। इन लोगो को बचाने में मां और छोटी बहन भी घायल हो गई। पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा।