
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर नगर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स में माननीय कुलपति प्रो0 विनय कुमार पाठक जी के संरक्षण में कांगड़ा मिनिएचर पेंटिंग विषय पर 10 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें पहाड़ी शैली के प्रसिद्ध चित्रकार पद्मश्री विजय शर्मा जी अपने दो शिष्यों के साथ लगभग 100 विद्यार्थियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। आज वर्कशॉप का तीसरा दिन रहा और फाइन आर्ट्स के विद्यार्थियों ने कांगड़ा शैली में सुंदर चित्रों का रेखांकन किया एवं उसमें रंगों को भी भरा। विषय के रूप में गणेश जी को पद्मासन के रूप में दिखाया। चित्रकार विजय शर्मा ने प्रशिक्षण को एक विशेष प्रकार का ब्रश भी प्रदान किया जो रंग से बारीक रेखांकन के लिए जाना जाता है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थीगण भी कार्यशाला का निरीक्षण किया एवं विद्यार्थियों द्वारा बनाया जा रहे सुंदर चित्रों का अवलोकन भी किया। कार्यशाला के संयोजक एवं विभाग प्रभारी डॉ0 राज कुमार सिंह ने विद्यार्थियों के कार्यों को देखा एवं उन्हें प्रोत्साहित भी किया। कार्यशाला का संयोजन डॉ0 मिठाई लाल एवं तनीषा वधावन ने किया है। यह कार्यशाला 1 मार्च 2025 तक जारी रहेगी।