
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर नगर। सचेंडी में मंगलवार देर रात चोरों ने एक मकान से लाखों रुपए का माल पार कर दिया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
सचेंडी थाना क्षेत्र के चंद्रहसपुर गांव में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर नगदी व जेवरात पार कर दिए। पीड़ित परशुराम ने बताया कि बीते 23 फरवरी को भतीजी की शादी थी। घर पर मेहमानों का आना जाना था। विदाई के बाद सभी रिश्तेदार अपने घर चले गए। परिवार के सभी सदस्य थके हुए थे। मंगलवार की रात परिवार के सभी लोग सो रहे थे। इस बीच चोरों ने घर के पीछे के रास्ते से घुसे। बुधवार सुबह जब भतीजा गोपाल सोकर उठा तो देखा कि कमरे में रखा बक्से का ताला टूटा था। यह देखकर उसे होश उड़ गये। शोर मचाने पर परिवार के सभी सदस्य उठ गये। कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। कुछ बक्से खेत में पड़े मिले। पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।