सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर नगर। फजलगंज पुलिस ने अपहरणकर्ता को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। फजलगंज थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि फजलगंज थाना क्षेत्र के गडरियनपुरवा निवासी नाबालिग को एक व्यक्ति अपहरण कर लिया है। जानकारी होने पर परिवार ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को नाबालिग के साथ झकरकटी बस डिपो से पकड़ लिया। पुलिस दोनों को थाने ले आई। जहां आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह लड़की को अपने साथ बिहार ले जा रहा था। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी चंदन यादव बिहार का निवासी है।



