
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर नगर। माननीय विधायक बिठूर श्री अभिजीत सिंह सांगा व जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा आज नानाराव स्मारक पार्क बिठूर में 21 से 23 मार्च 2025 को होने वाले ‘बिठूर महोत्सव’ के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में महोत्सव की रूपरेखा व उसके बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा -निर्देश दिए गए। इस दौरान महोत्सव व माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के आगमन के दृष्टिगत माननीय विधायक, जिलाधिकारी व पुलिस विभाग के आलाधिकारियों द्वारा सुरक्षा तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया गया।
बिठूर महोत्सव में कल पूर्वाहन 11:00 बजे से शुरू होगा। इसमें सर्वप्रथम स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य, रंगोली, स्लोगन /कला प्रतियोगिता का प्रदर्शन किया जायेगा। अपराह्न 4:00 बजे से कानपुर कथक कला केंद्र द्वारा गणेश वंदना व गंगा अवतरण से सम्बंधित कार्यक्रम, प्रिंस डांस ग्रुप द्वारा भगवान कृष्ण से संबंधित व भारतीय तिरंगा से सम्बंधित प्रस्तुति, रमाक्षीर सागर, पुणे द्वारा ‘गोदावरी से गंगा- जमुना तक’ पर आधारित लोकगीत प्रस्तुत किया जाएगा। शाम 7:00 बजे से विनोद कुमार द्विवेदी एवं आयुष द्विवेदी द्वारा ध्रुपद गायन व सबसे रोमांचक 8:00 बजे से प्रारंभ होने वाली भजन संध्या होगी, जिसे पद्मश्री भजन सम्राट अनूप जलोटा द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र के मिली- जुली संस्कृति व ऐतिहासिकता के आधारित होगा ‘बिठूर महोत्सव’
इस बार का बिठूर महोत्सव 1857 की स्वतंत्रता क्रांति में कानपुर के आसपास के क्षेत्र का नेतृत्व करने वाले पेशवा नानाराव स्मारक पार्क के पराक्रम एवं शौर्य गाथा को महोत्सव के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिकता पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश के छात्र-छात्राओं एवं कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण किया जायेगा।
बैठक में माननीय विधायक, जिलाधिकारी महोदय के अलावा अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था हरीश चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, एडीएम सिटी डॉ0 राजेश कुमार, एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव, एडीसीपी ट्रैफिक अर्चना सिंह, एडीसीपी वेस्ट विजेंद्र द्विवेदी व एडीसीपी महिला अपराध अमिता सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।