
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर नगर। चकेरी पुलिस ने शुक्रवार भोर मुठभेड़ में एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि 17 और 21 दिसंबर को ब्रेजा और वेन्यू कार की लूट हुई थी इसके बाद गैंग ने एक बाइक सवार के साथ लूटपाट करने के बाद उसकी गाड़ी लूटी थी। पुलिस ने लूट पाट करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए 5 शातिरों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। लेकिन गिरोह का सरगना विश्वजीत उर्फ बीडी गैंग के साथियों की गिरफ़्तारी के बाद से फरार चल रहा था।
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। आरोपी अपने आप को घिरा देखकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने विश्वजीत उर्फ बीडी के पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया।