
कानपुर। चकेरी पुलिस ने गुरुवार को मुठभेड़ मे लूट करने वाले सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मंगला बिहार निवासी अमन सिंह उर्फ अमन कटियार शातिर अपराधी है। गुरूवार की रात को पुलिस को सूचना मिली कि अलखनंदा रोड पर रेलवे अंडरपास के पास घेराबंदी कर बाइक सवार अमन और उसके साथी को पकड़ने का प्रयास किया। आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे। आरोपी अपने आप को घिरा देखकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। उधर पुलिस ने आरोपी पर फायरिंग की। गोली आरोपी के दाएं पैर में जा लगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका एक साथी मौक भाग गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।