
सहारा न्यूज टुडे संम्पादक दुर्गेश कुमार तिवारी
कानपुर नगर। साढ़ पुलिस ने गुरुवार को बिजली के तारों की चोरी करने वाले अभियुक्तों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि जितिन उर्फ चंद्रशेखर निवासी सनिगवां शातिर चोर है। गुरूवार की रात को पुलिस भीतरगांव के धरमपुर बंबा पर साढ़ पुलिस गश्त कर रही थी। पुलिस ने सामने से आ रही बाइक सवार दो युवकों को रोका। युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। आरोपी अपने आप को घिरा देखकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। उधर पुलिस ने आरोपी पर फायरिंग की। गोली आरोपी के पैर में जा लगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका एक साथी मौक भाग गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।